[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्राम शिमला में शिव दरबार की स्थापना 2 अप्रैल को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्राम शिमला में शिव दरबार की स्थापना 2 अप्रैल को

ग्राम शिमला में शिव दरबार की स्थापना 2 अप्रैल को

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : डालोडी धाम शिमला में नवीन व नवनीत पाराशर खेडवाल परिवार द्वारा शिव दरबार की स्थापना की जा रही है इसके उपलक्ष्य में एक अप्रैल को प्रातः 8:15 बजे डालोडी धाम शिमला से कलश यात्रा निकाली जाएगी जो होली चौक शिमला तक जाएगी जिसमें ग्राम की 251 महिलाएं भाग लेंगी इस कलश यात्रा के साथ ही तीन ट्रैक्टर ट्रालियों में भगवान श्रीकृष्ण जी हनुमान जी व शिव दरबार की आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएगी कार्यक्रम आयोजक नवीन व नवनीत पुत्र बनारसी दास खेडवाल ने बताया की 1 अप्रैल को रात्रि में विशाल भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें भजन पार्टी सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। 2 अप्रैल को प्रातः 8:00 बजे हवन किया जाएगा तथा 10:00 बजे से देसी घी का भंडारा होगा जो दिन भर चलेगा। मंदिर मूर्ति स्थापना से पूर्व 29 मार्च से 2 अप्रैल तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भी विद्वान पंडितो द्वारा किया जाएगा ।

Related Articles