[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दरगाह हांडी शाह विवाद में पूर्व मंत्री गुढ़ा समेत 14 पर केस, दीवार तोड़ने और महिलाओं से बदसलूकी का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दरगाह हांडी शाह विवाद में पूर्व मंत्री गुढ़ा समेत 14 पर केस, दीवार तोड़ने और महिलाओं से बदसलूकी का आरोप

दरगाह हांडी शाह विवाद में पूर्व मंत्री गुढ़ा समेत 14 पर केस, दीवार तोड़ने और महिलाओं से बदसलूकी का आरोप

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं: शहर की ऐतिहासिक दरगाह हांडी शाह की वक्फ संपत्ति को लेकर शुक्रवार रात विवाद बढ़ गया। कोतवाली थाने में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा समेत 14 नामजद और 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने मामले को संवेदनशील मानते हुए जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

क्या है आरोप?
दरगाह के सेवक मोहम्मद शरीफ की शिकायत के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब 8 बजे राजेंद्र गुढ़ा के नेतृत्व में भीड़ कस्सी-फावड़े लेकर दरगाह पहुंची। आरोप है कि भीड़ ने वक्फ बोर्ड की बनवाई सुरक्षा दीवार गिरा दी और परिसर में तोड़फोड़ की। शिकायत में घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता, दुकान में रखी साइकिलें व सामान तोड़ने और लूटपाट का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पहले हटाया गया था कब्जा
4 फरवरी 2026 को प्रशासन ने दरगाह की वक्फ जमीन पर अतिक्रमण हटाया था। उसके बाद जिला वक्फ कमेटी ने सुरक्षा के लिए चारदीवारी बनवाई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि तभी से कुछ लोग विरोध कर रहे थे और दरगाह से जुड़े लोगों को धमकियां मिल रही थीं।

इन धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, वक्फ अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर में पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के साथ मोहम्मद अली, आबिद, आयुब, लियाकत रंगरेज, यूनुस उर्फ मुंशी, साजिद, सलीम, फरियाद समेत अन्य के नाम हैं।

पुलिस अलर्ट, सुरक्षा बढ़ी
घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रार्थी मोहम्मद शरीफ ने सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि निष्पक्ष जांच कर कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी

Related Articles