[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिमला – मेहाडा मुख्य मार्ग का बुरा हाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिमला – मेहाडा मुख्य मार्ग का बुरा हाल

रोजाना हादसों के शिकार हो रहे हैं राहगीर

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : ग्राम शिमला से मेहाडा जाने वाले मुख्य मार्ग की शिमला में बहुत बुरी दशा हो रही है। सड़क के बीच में गहरे गड्ढे हैं जिनमें गंदा पानी भरा है। जिसकी वजह से राहगीरों को गड्ढों का पता ही नहीं चलता है और रोजाना अनेक वाहन चालक राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे है। बाइक सवार तो प्रतिदिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। अब तक कई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं। गंदे पानी की वजह से आसपास रहने वाले लोगों का जीना दुर्भर हो रहा है। वो बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण इसकी शिकायत अनेक बार जिला कलेक्टर झुंझुनूं से कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है ग्रामीणों ने चेतावनी दी है यदि एक सप्ताह में इस सड़क पर ध्यान नहीं दिया तो इस मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles