निहालोठ की ढाणी में मुख्य रास्ते पर जलभराव:ग्रामीण परेशान, समस्या समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
निहालोठ की ढाणी में मुख्य रास्ते पर जलभराव:ग्रामीण परेशान, समस्या समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
पचेरीकलां : पचेरीकलां स्थित निहालोठ की ढाणी के मुख्य रास्ते पर गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क का निर्माण न होने के कारण यह समस्या गंभीर रूप ले चुकी है।
नालियों का पानी सड़कों पर जमा होने से कीचड़ और गंदगी फैल गई है। इससे न केवल लोगों के मकान जर्जर हो रहे हैं, बल्कि राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। गंदगी और मच्छरों के प्रकोप से महामारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार पंचायत को अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जलभराव के कारण राहगीर और दुपहिया वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं।
प्रशासन की इस अनदेखी से ग्रामीणों में भारी रोष है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
इस दौरान हुकम सिंह, मनोज, शक्ति सिंह, राहुल, चेतराम, उद्यमी, दयाराम, प्रवीण, प्रेम सिंह, भंवर सिंह, चिरंजी, शक्ति, होशियार सिंह, गूगन, शेखर जाखड़, रोशन, अजीत जाखड़ सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2070919


