ढाणी बाढान टीम ने क्रिकेट प्रतियोगिता जीती:विजेता टीम को 11 हजार, उपविजेता को 7100 रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया
ढाणी बाढान टीम ने क्रिकेट प्रतियोगिता जीती:विजेता टीम को 11 हजार, उपविजेता को 7100 रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की ढाणी बाढान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब ढाणी बाढान टीम ने जीत लिया है। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में ढाणी बाढान ने जसरापुर को 7 विकेट से हराया। पुरस्कार वितरण समारोह में कैप्टन इंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था।
फाइनल मुकाबला जसरापुर और ढाणी बाढान के बीच खेला गया। जसरापुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में सभी विकेट खोकर केवल 31 रन बनाए। जवाब में, ढाणी बाढान की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 31 रन का लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से मैच जीत लिया और खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम ढाणी बाढान को 11,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता जसरापुर टीम को 7,100 रुपए से सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
मुख्य अतिथि कैप्टन इंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कैप्टन पृथ्वी सिंह, थानेदार भीम सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, जनक सिंह, प्रीतम सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता जयपाल सिंह, सुमित सिंह शेखावत, सीताराम सिंह, शिवराज सिंह, विशाल सिंह, प्रथवी सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2070925

