नवलगढ़ में राजपूत समाज का होली मिलन समारोह:पूर्व मंत्री गुढ़ा ने समाज को संगठित रहने का आह्वान किया
नवलगढ़ में राजपूत समाज का होली मिलन समारोह:पूर्व मंत्री गुढ़ा ने समाज को संगठित रहने का आह्वान किया
नवलगढ़ : राजपूत समाज सेवा समिति नवलगढ़ की ओर से रविवार को भोजनगर गांव में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समाज को संगठित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता जितेंद्र सिंह कारंगा ने की, जबकि पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां दुर्गा की आरती के साथ हुआ।
राजनीतिक रूप से जागरूक रहने का संदेश दिया
मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने शक्ति, भक्ति और राजनीतिक रूप से जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन समिति उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बारवा ने किया। इस अवसर पर कप्तान रूप सिंह भोजनगर ने गांव भोजनगर के इतिहास पर प्रकाश डाला।
समिति अध्यक्ष विक्रम सिंह मझाऊ, संरक्षक कैप्टन दीप सिंह गोठड़ा, सरपंच राजेंद्र सिंह चिराना, हनुमान सिंह भगेरा, मोना राठौड़, मनोहर सिंह मोहनवाड़ी और बैंक अधिकारी भवानी सिंह सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कारंगा ने समाज को संगठित और संस्कारित बनाने पर जोर दिया।
ये रहे मौजूद
समारोह में पाबूदान सिंह भोजनगर, डॉ. विजय शेखावत, पृथ्वी सिंह भोजनगर और गोकुल सिंह भोजनगर, प्रहलाद सिंह भरवाड़ी, राजेंद्र सिंह गोठड़ा, मदन सिंह गोठड़ा, करणी सिंह घोड़ीवारा, नरपत सिंह आदवाली, नरेंद्र सिंह खिरोड़, शक्ति सिंह खिरोड़, महेंद्र सिंह बालापोता, भोम सिंह खिरोड़, अमर सिंह चिराना, सुमेर सिंह सुरजनपुरा, सुरेंद्र सिंह भोजनगर, श्रवण सिंह सुरजनपुरा, विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा, करणी सिंह चिराना, हेम सिंह गोठड़ा, अमित सिंह बसावा, रमन सिंह बसावा, नरपत सिंह बारवा, कुशल सिंह मोहनवाड़ी, जगदीश सिंह बारवा, प्रताप सिंह खिरोड़ सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2070899


