[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में इंटर डिपार्मेंट क्रिकेट टूर्नामेंट 23 मार्च से, दूधिया रोशनी में दिखेंगे चौके-छक्के


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में इंटर डिपार्मेंट क्रिकेट टूर्नामेंट 23 मार्च से, दूधिया रोशनी में दिखेंगे चौके-छक्के

खेतड़ी में इंटर डिपार्मेंट क्रिकेट टूर्नामेंट 23 मार्च से, दूधिया रोशनी में दिखेंगे चौके-छक्के

खेतड़ी नगर : शहर के कॉपर स्थित नेहरू मैदान में 23 मार्च से स्वामी विवेकानंद इंटर डिपार्मेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों की टीमें भाग लेंगी। आयोजन की पहल एसडीएम सुनील चौहान द्वारा की गई है।

टूर्नामेंट में प्रशासन, चिकित्सा, वन विभाग, परिवहन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जलदाय विभाग, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, नगर पालिका, वकील एकादश, पशु चिकित्सा, कृषि विभाग, पत्रकार एकादश, विद्युत विभाग, पंचायत समिति और शिक्षा विभाग सहित कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

यह प्रतियोगिता 23 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित होगी। सभी मैच प्रतिदिन शाम 5 बजे से नेहरू मैदान में दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों का आनंद मिलेगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन 23 मार्च को शाम 4 बजे किया जाएगा।

टूर्नामेंट की खास बात यह है कि इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी स्वयं मैदान में उतरकर खेलते नजर आएंगे। इनमें एसडीएम सुनील चौहान, तहसीलदार सुनील मील, बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव, डॉ. महेंद्र सैनी, रेंजर पवन सिंह सहित कई अधिकारी शामिल होंगे।

सूत्रों के अनुसार, मेडिकल टीम के इंचार्ज बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव ने अपनी टीम के उत्साहवर्धन के लिए विशेष रूप से नारे लगाने वाली टीम का गठन भी किया है, जो मैच के दौरान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगी। टूर्नामेंट को लेकर शहर में खासा उत्साह है और खेल प्रेमियों को एक सप्ताह तक रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Related Articles