[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर-कल्याणपुरा 7 किमी सड़क बदहाल:मरम्मत न होने पर चक्का जाम की चेतावनी, दर्जनों गांव प्रभावित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर-कल्याणपुरा 7 किमी सड़क बदहाल:मरम्मत न होने पर चक्का जाम की चेतावनी, दर्जनों गांव प्रभावित

सरदारशहर-कल्याणपुरा 7 किमी सड़क बदहाल:मरम्मत न होने पर चक्का जाम की चेतावनी, दर्जनों गांव प्रभावित

सरदारशहर : सरदारशहर-बीकानेर रोड से कल्याणपुरा और साजनसर को जोड़ने वाली 7 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क बदहाल स्थिति में है। लंबे समय से टूटी यह सड़क राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने अब ‘सड़क नहीं तो आवागमन नहीं’ की चेतावनी दी है।

यह 7 किलोमीटर का मार्ग जगह-जगह से पूरी तरह टूट चुका है, जिससे वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है और आए दिन छोटे-बड़े हादसे भी हो रहे हैं। सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे यात्रा जोखिम भरी हो गई है।

ग्राम पंचायत प्रशासक सुरेंद्र सिंह भाटी ने इस समस्या को पंचायत समिति की साधारण सभा में कई बार उठाया है। इसके बावजूद, प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जनप्रतिनिधियों की आवाज को अनसुना किए जाने से ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब दे रहा है।

यह सड़क केवल कल्याणपुरा और साजनसर को ही नहीं जोड़ती, बल्कि यह एक बड़े क्षेत्र का मुख्य मार्ग है। कल्याणपुरा, साजनसर, उदासर चारानान, सिंगड़ी, ढाणी देगा, देगा, रूपलीसर, तथा रतनगढ़ क्षेत्र के पाबूसर और हामुसर सहित दर्जनों गांवों के लोग रोजाना इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार अवगत कराने के बाद भी पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने मौके का मुआयना तक नहीं किया। वे ज्ञापन देकर थक चुके हैं और अब उनके पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ग्रामीणों ने कहा, “हमने हर मंच पर आवाज उठाई, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। यह सड़क हादसों को न्योता दे रही है। अगर तुरंत समाधान नहीं हुआ तो हम सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।”

Related Articles