[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शाही ठाठ के साथ निकली गणगौर की सवारी:आस्था का सैलाब, महिलाओं ने की पूजा-अर्चना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शाही ठाठ के साथ निकली गणगौर की सवारी:आस्था का सैलाब, महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

शाही ठाठ के साथ निकली गणगौर की सवारी:आस्था का सैलाब, महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

धोद : धोद में गणगौर पर्व के अवसर पर शाही गणगौर सवारी निकाली गई। धोद गढ़ से शुरू होकर यह सवारी मुख्य बाजार तक पहुंची, जहां पारंपरिक संस्कृति और आस्था का संगम देखने को मिला। सवारी के दौरान सजी-धजी घोड़ी का आकर्षक नृत्य मुख्य आकर्षण रहा, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में महिलाओं ने सवारी में भाग लिया और गणगौर माता की पूजा-अर्चना कर अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना की।

सवारी देखने उमड़ा जनसैलाब
सवारी देखने उमड़ा जनसैलाब

सवारी के मार्ग में गंवाई कुएं पर गणगौर मूर्तियों की स्थापना की गई, जहां विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके बाद सवारी वापस गढ़ की ओर रवाना हो गई। धोद पुलिस ने सुरक्षा और यातायात की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस शाही सवारी में कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77