[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुत्ता काटने से घायल का इलाज ना करने का आरोप:हॅास्पिटल इंचार्ज बोले- डाॅक्टर इमरजेंसी केस में व्यस्त थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

कुत्ता काटने से घायल का इलाज ना करने का आरोप:हॅास्पिटल इंचार्ज बोले- डाॅक्टर इमरजेंसी केस में व्यस्त थे

कुत्ता काटने से घायल का इलाज ना करने का आरोप:हॅास्पिटल इंचार्ज बोले- डाॅक्टर इमरजेंसी केस में व्यस्त थे

सरदारशहर : सरदारशहर में एक बच्ची को कुत्ता काटने के बाद अस्पताल लेकर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने मोबाईल चलाने और आधार कार्ड ना होने के चलते इलाज में देरी की। वहीं अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि डाॅक्टर इमरजेंसी केसेज में व्यस्त थे।

बच्ची के पिता विजय कस्वा ने बताया – शुक्रवार को मैं बेटी चित्रा को लेकर अस्पताल पहुंचा था। बच्ची के गाल पर कुत्ते ने काट लिया था और वह दर्द से कराह रही थी। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर संदीप बिजारणिया मोबाइल चलाने में व्यस्त थे और उन्होंने तुरंत इलाज शुरू नहीं किया। बाद में डॉक्टर ने आधार कार्ड लाने की बात कही और दस्तावेज़ के अभाव में इलाज करने से मना कर दिया।

वहीं अस्पताल प्रभारी डॉक्टर चंद्रभान जांगिड़ ने कहा कि उस समय इमरजेंसी में एक एक्सीडेंट केस आया हुआ था, जिसमें डॉक्टर व्यस्त थे।

इस मामले में डॉक्टर संदीप बिजारणिया ने बताया – लगाए गए आरोप निराधार हैं। स्टाफ इमरजेंसी वार्ड में आए गंभीर घायल मरीजों के इलाज में लगे हुए थे। उनका कहना है कि सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद है और जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

Related Articles