शहरी क्षेत्रों में सड़क कटान की मरम्मत के लिए एक दिवसीय विशेष अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
शहरी क्षेत्रों में सड़क कटान की मरम्मत के लिए एक दिवसीय विशेष अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
सीकर : राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में शहरी क्षेत्रों में सड़क कटान की मरम्मत के लिए 20 मार्च को एक दिवसीय विशेष गहन अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा किए गए सड़क कटान के बाद सड़कों को पुनः उनकी मूल, सुगम एवं यातायात योग्य स्थिति में बहाल करना रहा।
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के निर्देशन में सीकर जिले में भी इस अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया गया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार में सड़क कटान की मरम्मत का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करते हुए सड़कों को आमजन के लिए सुरक्षित एवं सुचारु बनाया जाए।
नगर परिषद सीकर द्वारा शहर के प्रमुख क्षेत्रों रामपुरा रोड, कंवरपुरा रोड, सुबोध स्कूल के पास तथा बिसायतियान चौक स्थित नालों पर आवश्यक मरम्मत कार्य करते हुए फैरोकवर लगाए गए, जिससे आवागमन में सुगमता सुनिश्चित हो सके।
नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि शहरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात की सुगमता नगर परिषद की प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अभियान के दौरान जिले सभी नगरीय निकाय व सार्वजनिक निर्माण के अधिकारियों द्वारा दिनभर कार्यों की सतत निगरानी की गई, जिससे सभी मरम्मत कार्य समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण हो सके। इस पहल से शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068962


