चिड़ावा रेलवे स्टेशन पर सांडों का आतंक:आपस में भिड़े, वाहन तोड़ा; लोगों ने पकड़ने की मांग की
चिड़ावा रेलवे स्टेशन पर सांडों का आतंक:आपस में भिड़े, वाहन तोड़ा; लोगों ने पकड़ने की मांग की
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर आज सुबह दो सांडों के आपस में भिड़ने से एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना से रेलवे यात्रियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, सांडों की लड़ाई के दौरान एक सांड पास खड़ी एक गाड़ी पर जा गिरा। इससे गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा और वह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सांड काफी देर तक लड़ते रहे, जिससे रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री और आसपास के लोग सहमे हुए थे। यात्रियों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने किसी तरह सांडों को वहां से भगाया, लेकिन वे अभी भी इलाके में ही घूम रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इन बेसहारा गौवंश को पकड़कर गौशाला में भेजा जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068539


