लघु उद्योग भारती द्वारा चूरू में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया
लघु उद्योग भारती द्वारा चूरू में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर आज भारत माता और भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया लघु उद्योग भारती चूरू के अध्यक्ष सुभाष जांगिड ने संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल 1994 को एक छोटे से वृक्ष का बिजारोपण हुआ जो आज एक विशाल वट वृक्ष के रूप में हमारे सामने है आज 65000 से अधिक सदस्यों वाला यह संगठन लघु उद्योग के क्षेत्र में निरन्तर नए आयाम स्थापित किए जा रहा हैं। संगठन का मूल उद्देश्य उद्योग हित के साथ साथ राष्ट्र का विकास एव सामाजिक समरसता में अपना योगदान और भागीदारी रहे।

इस सिद्धांत पर निरन्तर कार्य किया जाता है। कार्यशाला में MSME उद्योग विभाग जयपुर से आए पंकज कुमार ने सभी उद्यमियों को राज्य – केन्द्र सरकार की उद्योग प्रोत्साहन योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही इस क्षेत्र से ज़्यादा से ज़्यादा निर्यात बढ़े ऐसे टिप्स भी दिए गए । आयोजन में उपाध्यक्ष लीलाधर जांगिड, सचिव शंकरलाल जांगिड, कोषाध्यक्ष तनेश सैनी, उपाध्यक्ष मुरारीलाल सैनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर प्रांत गौ सेवा प्रमुख पवन दाधीच चूरू, लघु उद्योग भारती जयपुर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दौलत तंवर एवं प्रकाश जी राजोतिया का सानिध्य प्राप्त हुआ।
जिला मुख्यालय पर उधमिता का एसा भव्य आयोजन पहली बार हुआ है जिसमें प्रमुख-प्रमुख ऊधमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने लघु उद्योग भारती के इस प्रयास की सराहना करी इस अवसर पर भंवरलाल प्रजापत, शंकरलाल खण्डेलवाल, जगदीश प्रजापत, हनुमान जांगिड, राकेश सैनी, प्रमोद राजोतिया, महावीर जांगिड, अशोक जांगिड, सुनील सैनी, नानग राम प्रजापत, पंकज जांगिड, ओम प्रकाश जांगिड ,सहित अनेक ऊधमी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2067712

