[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

“परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म है और जल की सेवा, सबसे बड़ी मानवता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

“परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म है और जल की सेवा, सबसे बड़ी मानवता

"परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म है और जल की सेवा, सबसे बड़ी मानवता

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू ‌: जिले के ऐतिहासिक गांव दूधवाखारा में, एक बार फिर सेवा की सुंदर मिसाल पेश की गई है। यहाँ के प्रतिष्ठित दाधीच (बोड़ायडा) परिवार ने अपने पूर्वजों की पावन स्मृति को अमर रखने के लिए, सार्वजनिक कुएं पर इस भव्य ट्यूबवेल का निर्माण करवाकर समाज को सप्रेम भेंट किया है। यह पुनीत कार्य हमारे पूजनीय पूर्वजों: स्वर्गीय तुलसी देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय राम कुमार दाधीच ,स्वर्गीय रुक्मिणी देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय मदन लाल दाधीच, स्वर्गीय गीता देवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय मखनलाल लाल दाधीच, स्वर्गीय मूलचंद, स्वर्गीय संतोष देवी, स्वर्गीय बनवारी लाल और स्वर्गीय राकेश कुमार दाधीच की गौरवमयी स्मृति में समर्पित है।दाधीच परिवार का यह विनम्र प्रयास, गांव की पेयजल समस्या को दूर करने और पितरों के आशीर्वाद को जन-जन तक पहुँचाने का एक जरिया है। पितरों की स्मृति में किया गया यह ‘जल-दान’, दूधवाखारा के उज्जवल भविष्य और भाईचारे का प्रतीक बनेगा।

Related Articles