राजस्थान दिवस पर अर्बन हाट में वीणा ग्रुप ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, ‘पंच गौरव पुस्तिका का विमोचन
राजस्थान दिवस पर अर्बन हाट में वीणा ग्रुप ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, 'पंच गौरव पुस्तिका का विमोचन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर अरबन हाट में जिला प्रशासन एवं उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में ‘शेखावाटी पंच गौरव, राजसखी एवं उद्योग मेला’ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ‘पंच गौरव’ पुस्तक का विधिवत विमोचन किया गया, जिसमें सीकर जिले की गौरवशाली उपलब्धियों प्याज (उपज), अरड़ू (वनस्पति), लकड़ी फर्नीचर (उद्योग), खाटूश्यामजी (पर्यटन/धार्मिक स्थल) तथा बास्केटबॉल (खेल) को समर्पित जानकारी संकलित है। उप निदेशक डॉ अनिल शर्मा ने बताया कि यह पुस्तक जिले की प्रगति का दस्तावेज बनकर युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण ‘वीणा म्यूजिकल ग्रुप’ की सांस्कृतिक प्रस्तुति रही। ग्रुप के कलाकारों ने राजस्थानी लोकगीतों, घूमर, चरी एवं कालबेलिया नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। गायिका मेघा सोनी की मधुर आवाज ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जहां उपस्थित जनता ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

डीपीएम अर्चना मौर्य ने बताया कि मेले में राजसखी प्रोजेक्ट के तहत ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार देशी उत्पादों, हस्तशिल्प, घरेलू सजावट सामग्री एवं स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल्स पर खासी भीड़ उमड़ी। जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से लघु-मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।
महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विकास सिहाग ने बताया कि यह त्रि-आयामी मेला व्यापार, विकास एवं संस्कृति का अनूठा संगम साबित हुआ, जिसका उद्देश्य स्थानीय हुनर को बाजार उपलब्ध कराना तथा राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार स्वामी, जिला परिषद सीईओ राजपाल सिंह यादव, यूआईटी सेक्रेटरी जेपी गौड़, पूर्व विधायक रतन जलधारी, उपखंड अधिकारी निखिल कुमार, जिला साक्षरता अधिकारी डॉ चंद्र प्रकाश महर्षि, गरिमा गौड, जिला समन्वयक राकेश कुमार लाटा, सुरेश अग्रवालसहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2067712

