शहीद लोचीब की प्रतिमा का अनावरण:ग्रामीणों ने परिवार का मनोबल बढ़ाया, CISF टुकड़ी ने दी सलामी
शहीद लोचीब की प्रतिमा का अनावरण:ग्रामीणों ने परिवार का मनोबल बढ़ाया, CISF टुकड़ी ने दी सलामी
जाखल : रामलालपुरा गांव में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान अमर सिंह लोचीब की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह समारोह श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित हुआ। राजस्थान सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर मुख्य अतिथि थे, जबकि उदयपुरवाटी विधायक भगवानराम सैनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
जवान अमर सिंह लोचीब का जन्म 5 अप्रैल 1970 को रामलालपुरा गांव में माता भागोती देवी के यहां हुआ था। वे 10 मई 1990 को CISF में भर्ती हुए और सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 10 अप्रैल 2025 को देश सेवा के दौरान वीरगति प्राप्त की।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जयपुर से आई CISF की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिला प्रमुख हर्षनी कुलहरी, राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुधींद्र मुंड, ओबीसी आयोग सदस्य पवन मावंडिया और पूर्व जिला प्रमुख मदन सिंह गिल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि प्रेमसिंह बाजोर ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद से बड़ा कोई देवता नहीं होता और शहादत का दर्जा केवल भाग्यशाली लोगों को ही मिलता है। विधायक भगवानराम सैनी ने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए युवाओं से उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुधींद्र मुंड ने शहीद अमर सिंह लोचीब को सभी धर्मों और राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर श्रद्धांजलि देने को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।
बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लेकर शहीद के परिवार का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर जवान अमर सिंह की पत्नी प्रेमदेवी और उनके पुत्र का सम्मान किया गया। अंत में, प्रेमदेवी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2066503


