बास्केटबॉल खिलाड़ी सुनीता बागड़ी का CISF में चयन:खेल कोटे से चयन के बाद लक्ष्मणगढ़ लौटने पर स्वागत
बास्केटबॉल खिलाड़ी सुनीता बागड़ी का CISF में चयन:खेल कोटे से चयन के बाद लक्ष्मणगढ़ लौटने पर स्वागत
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल खिलाड़ी सुनीता बागड़ी का मंगलवार को भव्य स्वागत किया गया। खेल कोटे से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयन के बाद पहली बार अपने गृह नगर लौटने पर निरंकारी मंडल ने उनका अभिनंदन किया। उन्हें नेशनल हाईवे से जुलूस के रूप में संगत स्थल तक लाया गया।
निरंकारी मंडल के गिरीश कुमार कुदाल ने बताया कि सुनीता बचपन से ही संगत की सेवा दल की सदस्य रही हैं। उन्होंने अब तक 17 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर आयोजित निरंकारी सत्संग में चूरू जोनल इंचार्ज शिव भगवान बजाज ने उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर सीकर, चूरू, रामगढ़, बिसाऊ और ढोलास सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे निरंकारी अनुयायियों ने सुनीता को शुभकामनाएं दीं। ब्रह्मानंद बगीची के पास खटीक समाज और सर्वसमाज के सैकड़ों लोगों ने भी उनका स्वागत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2066111


