[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी को पर्यटन मानचित्र से जोड़ने की मांग, प्रतिनिधिमंडल ने सौंपे पर्यटन स्थलों के चित्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी को पर्यटन मानचित्र से जोड़ने की मांग, प्रतिनिधिमंडल ने सौंपे पर्यटन स्थलों के चित्र

खेतड़ी को पर्यटन मानचित्र से जोड़ने की मांग, प्रतिनिधिमंडल ने सौंपे पर्यटन स्थलों के चित्र

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र को राजस्थान के पर्यटन मानचित्र में शामिल करने की मांग को लेकर मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन विभाग के उपनिदेशक देवेंद्र चौधरी से मुलाकात की। डॉ. राघवेंद्र पाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने खेतड़ी के प्रमुख पर्यटन स्थलों के चित्र भेंट कर क्षेत्र के पर्यटन विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने भोपालगढ़ का किला, अजीत विवेक राष्ट्रीय संग्रहालय, बांशियाल खेतड़ी वन्य जीव अभ्यारण, शहीदी दरवाजा, पन्ना सागर तालाब, राणावत जी मंदिर एवं चूण्डावत जी मंदिर सहित विभिन्न ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के चित्र उपनिदेशक को सौंपे।

इस दौरान डॉ. राघवेंद्र पाल, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रदीप कुमार सुरोलिया, कुमावत समाज अध्यक्ष रामावतार वर्मा, चौथमल कुमावत, नरेश स्वामी एवं तरुण सुरोलिया ने बताया कि खेतड़ी तत्कालीन राजपूताना में जयपुर के बाद सबसे बड़ी रियासत रही है। यहां दर्जनों ऐतिहासिक स्थल एवं सैकड़ों मंदिर मौजूद हैं, जो पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में खेतड़ी का नाम राज्य के पर्यटन मानचित्र में प्रमुखता से दर्ज नहीं होने के कारण यहां अपेक्षित संख्या में पर्यटक नहीं पहुंच पाते। यदि खेतड़ी को पर्यटन मानचित्र से जोड़ा जाता है, तो न केवल क्षेत्र का पर्यटन विकास होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर उपनिदेशक देवेंद्र सिंह चौधरी का माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। उपनिदेशक चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उचित स्तर पर विचार करने का आश्वासन दिया।

Related Articles