[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में 3 होटलों से 9 सिलेंडर जब्त:घरेलू गैस यूज ले रहे थे, विभाग ने कार्रवाई कर एजेंसियों को सौंपे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में 3 होटलों से 9 सिलेंडर जब्त:घरेलू गैस यूज ले रहे थे, विभाग ने कार्रवाई कर एजेंसियों को सौंपे

झुंझुनूं में 3 होटलों से 9 सिलेंडर जब्त:घरेलू गैस यूज ले रहे थे, विभाग ने कार्रवाई कर एजेंसियों को सौंपे

झुंझुनूं : घरेलू गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए झुंझुनूं प्रशासन अब सख्त रुख अपना रहा है। सोमवार को जिला रसद विभाग की विशेष टीम ने उदयपुरवाटी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यावसायिक उपयोग में लिए जा रहे 9 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।

रसद अधिकारी निकिता राठौड़ के अनुसार, यह कार्रवाई ‘लिक्विफाईड पेट्रोलियम गैस (रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) आर्डर 2000’ के प्रावधानों के तहत की गई है। रसद विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि घरेलू सब्सिडी वाले सिलेंडरों का कमर्शियल उपयोग करना कानूनन अपराध है।

होटलों पर घरेलू गैस का यूज हो रहा था

जिला रसद अधिकारी के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी विकास महला और रामावतार भैड़ा की संयुक्त टीम ने उदयपुरवाटी के विभिन्न ठिकानों पर औचक निरीक्षण किया। जांच टीम ने उदयपुरवाटी तहसील के मुख्य मार्गों और शाकम्भरी गेट के पास स्थित होटलों पर दबिश दी।

टीम ने शाकम्भरी गेट पर स्थित श्री कृष्णा रेस्टोरेन्ट से 3 सिलेंडर, होटल तंवर से 2 और जयपुर रोड पर होटल कृष्णा एंड रेस्टोरेन्ट से 4 सिलेंडर जब्त कर गए। जब्त किए गए सभी सिलेंडरों को तत्काल प्रभाव से श्री एचपी गैस सर्विस, उदयपुरवाटी के प्रतिनिधियों को सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Articles