[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : बीकानेर में बीटेक स्टूडेंट की मौत:इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले खेतड़ी के बच्चे का शव बाथरूम में मिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंबीकानेरराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : बीकानेर में बीटेक स्टूडेंट की मौत:इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले खेतड़ी के बच्चे का शव बाथरूम में मिला

बीकानेर में बीटेक स्टूडेंट की मौत:इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले खेतड़ी के बच्चे का शव बाथरूम में मिला

झुंझुनूं : बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज (ECB) के एक स्टूडेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसने सुसाइड की है या किसी अन्य कारण से उसकी मौत हो गई? ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। झुंझुनूं के खेतड़ी में रहने वाले अमन सिंह का शव देर रात कॉलेज हॉस्टल के बाथरूम में मिला था। बीछवाल पुलिस ने रात को ही उसका शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचा दिया।

बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि झुंझुनूं खेतड़ी निवासी अनूप सिंह का बेटा अमन यहां बीटेक के सेकंड इयर का स्टूडेंट है। देर रात सूचना मिली कि वो अचेत अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों काे सूचना दी गई, जिसके बाद रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

क्या ये सुसाइड है? इस सवाल पर थानाधिकारी शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा ही प्रतीत होता है कि उसने कुछ खा लिया है, जिससे उसकी मौत हो गई। वैसे अभी जांच का विषय है कि किन कारणों से युवक की जान गई है। मामले की छानबीन थानाधिकारी स्वयं कर रहे हैं।

अमन यहां कॉलेज के हॉस्टल में ही रहता था। उसने कब क्या खा लिया, इस बारे में कॉलेज स्तर पर कुछ भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। कॉलेज प्रशासन खुद इस पूरे मामले के बाद सकते में हैं और साथी स्टूडेंट्स से अपने स्तर पर पूछताछ कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77