चिड़ावा हवेली में घुसा चोर, लोगों के देखने पर भागा:सीसीटीवी में हुआ कैद, पुलिस जांच जारी
चिड़ावा हवेली में घुसा चोर, लोगों के देखने पर भागा:सीसीटीवी में हुआ कैद, पुलिस जांच जारी
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के विवेकानंद चौक स्थित कसेर वालों के मोहल्ले में एक बंद हवेली में चोर घुसने का मामला सामने आया है। मोहल्लेवासियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हवेली में प्रवेश करते देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चोर वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। मोहल्लेवासियों ने बताया कि क्षेत्र में कई बंद हवेलियां और खाली मकान हैं, जिसके कारण चोरी की आशंका बनी रहती है। उन्होंने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी वारदातों पर रोक लगाई जा सके।
थानाधिकारी कैलाश ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन चोर भागने में सफल रहा। उन्होंने यह भी बताया कि घटना का एक सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ है, जिसमें चोर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061235


