सीकर में हाथों में झाड़ू लेकर सफाई करते दिखे अधिकारी:स्वच्छता की शपथ पर किए सिग्नेचर, SDRF ने भी किया श्रमदान
सीकर में हाथों में झाड़ू लेकर सफाई करते दिखे अधिकारी:स्वच्छता की शपथ पर किए सिग्नेचर, SDRF ने भी किया श्रमदान
सीकर : राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में मनाए जा रहे ‘स्वच्छता सप्ताह’ के तहत शनिवार को सीकर के प्रसिद्ध मारु पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में एडीएम रतन कुमार स्वामी समेत सरकारी कर्मचारियों और नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया और शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।
आज सुबह सवेरे ही जिला प्रशासन के आला अधिकारी मारु पार्क पहुंचे। अभियान की शुरुआत करते हुए अधिकारियों ने खुद हाथों में झाड़ू लेकर पार्क के विभिन्न हिस्सों में सफाई की। इस दौरान पार्क में फैली गंदगी, प्लास्टिक कचरे और सूखे पत्तों को साफ किया गया। एडीएम रतन कुमार स्वामी ने कहा कि सफाई केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है।
पार्क में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया
मारु पार्क में चले स्वच्छता कार्यक्रम में SDRF के स्वयंसेवकों ने भी श्रमदान किया। सफाई कार्य के बाद पार्क परिसर में एक विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। वहां एक विशाल बैनर लगाया गया था जिस पर “स्वच्छ सीकर, स्वस्थ सीकर” का संदेश लिखा था। सिग्नेचर बैनर पर अधिकारियों, SDRF के जवानों और पार्क में आए आम नागरिकों ने भी सिग्नेचर किए।
बतादें 30 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूरे जिले में स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक पार्कों, स्मारकों और जल स्रोतों की सफाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आम जन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को साफ-सुथरा रखना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061235


