सार्वजनिक निर्माण विभाग के डाक बंगले में संभावित पार्किंग स्थल बनानें का किया विरोध, लगाएं नारे
सार्वजनिक निर्माण विभाग के डाक बंगले में संभावित पार्किंग स्थल बनानें का किया विरोध, लगाएं नारे
झुंझुनूं : शुक्रवार को डाक बंगले के पीछे सरकारी पार्किंग स्थल बनानें के विरोध में जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव मुकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में सार्वजनिक निर्माण विभाग झुंझुनूं के कार्मिकों द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। जिसमें बताया गया कि कलेक्ट्रेट एरिया सर्किल पर अवस्थित डाक बंगले का निर्माण वर्ष 1971 में किया गया था, जिसका उपयोग विभाग द्वारा आगन्तुकों, अधिकारियों – कर्मचारियों को सरकारी दरों पर रूकने, विभिन्न प्रकार की सरकारी गतिविधियों के उपयोग हेतु किया जाता रहा है। उक्त डाक बंगला खसरा संख्या 3036 में निर्मित है, जो राजस्थान सरकार के नाम दर्ज है एवं विभाग के कब्जे में है।
नगर परिषद् झुंझुनूं द्वारा 15 जनवरी 2026 को उक्त डाक बंगले परिसर में सरकारी पार्किंग को विकसित किये जाने हेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु लिखा गया था, जिस पर उचित मार्ग दर्शन हेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सक्षम स्तर पर श्रीमान् मुख्य अभियन्ता (भवन), सा.नि.वि. राजस्थान जयपुर को लिखा गया जहां से अभी तक उक्त के संबध में वांछित दिशा निर्देश नहीं प्राप्त हुएं है। ज्ञापन में बताया गया है कि विभागीय स्तर से मार्गदर्शन प्राप्त नहीं होने तक पार्किंग विकसित करने संबंधी कोई कार्य नहीं किया जावे अन्यथा अधिकारी-कर्मचारी युनियनों को मजबूरी वश धरने पर बैठने जैसा का कदम उठाना पड़ेगा। इस दौरान नारेबाजी भी की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060538


