भाजपा का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की जिला कार्यशाला संपन्न
भाजपा का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की जिला कार्यशाला संपन्न
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू स्थित आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अजीत माढण, जिला महामंत्री चन्द्राराम गुरी, कार्यक्रम के जिला संयोजक अभिषेक चोटिया, सहसंयोजक नरेन्द्र काछवाल तथा दीनदयाल सैनी और भारती मुदगल मंच पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् के साथ की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन गीत गाकर संगठन के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।
प्रदेश मंत्री अजीत माढण ने कहा कि भाजपा सतत और निरंतर चलने वाला राजनीतिक संगठन है। लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है।

जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, इतिहास, विकास यात्रा, कार्यपद्धति तथा संगठन के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही बूथ प्रबंधन, ‘मन की बात’, टिफिन बैठक और बूथ स्तर के कार्यक्रमों जैसे विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर 24 घंटे का होगा, जिसमें वरिष्ठ नेता विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम के जिला संयोजक अभिषेक चोटिया ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर राष्ट्र सेवा के लिए तैयार करना है।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं सहसंयोजक नरेन्द्र काछवाल ने किया, जबकि सहसंयोजक एवं जिला मंत्री दीनदयाल सैनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060533


