[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में सुरक्षा दीवार गिरने से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में सुरक्षा दीवार गिरने से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

सिंघाना में सुरक्षा दीवार गिरने से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

सिंघाना : कस्बे के भकतों का मोहल्ला में कुएं और ट्रांसफार्मर के पास बनी सुरक्षा दीवार गिरने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना बच्चे, महिलाएं और आमजन गुजरते हैं, ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार नगरपालिका को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सामाजिक कार्यकर्ता महावीर सैनी और मैक्स नायक ने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी को स्मरण पत्र देकर दीवार की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। बताया जा रहा है कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा भी ले चुके हैं।

इस दौरान राजेश मीणा, मदल लाल यादव, मुकेश सैनी, राधेश्याम नायक, हरी सिंह सैनी, महेश सैनी, कैलाशचंद नायक, सुरेश सैनी, रवि नायक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं बिमला देवी नायक, हरबाई देवी नायक, इंदु देवी, माया सैनी, सरला देवी सहित कई महिलाएं भी मौके पर मौजूद रहीं।

Related Articles