[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इमरान राइन मंडेलिया बने प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इमरान राइन मंडेलिया बने प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव

इमरान राइन मंडेलिया बने प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से झुंझुनूं निवासी इमरान राइन मंडेलिया को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार की गई है।

नियुक्ति पर इमरान राइन मंडेलिया ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी तथा प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और अल्पसंख्यक समाज की आवाज को संगठन और सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे।

उनकी नियुक्ति से झुंझुनूं जिले सहित प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Related Articles