[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का धरना, पुतला दहन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का धरना, पुतला दहन

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का धरना, पुतला दहन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, आपूर्ति में बाधा और कालाबाजारी के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल के नेतृत्व में किया गया।

धरने को संबोधित करते हुए मनोज मेघवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए तथा व्यावसायिक सिलेंडर में 110 रुपए की बढ़ोतरी से आमजन और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस की आपूर्ति बाधित होने और कालाबाजारी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रतनगढ़ विधायक पुसाराम गोदारा ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं लीं तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। वहीं सादुलपुर की पूर्व विधायक कृष्णा पुनिया ने गैस सिलेंडर की बुकिंग में आ रही परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की।

इस अवसर पर धर्मेन्द्र बुडानिया, गोविन्द महनसरिया, असलम खोखर, किशोर धान्धू, आदूराम न्यौल, मोहम्मद हुसैन निर्बाण, आशाराम सैनी, आरिफ रिसालदार, जमील चौहान, डॉ. योगीता शक्सेना, सुनिता रावतानी, प्रदीप तोदी, बजरंग लाल सैन, संजय दिक्षित, सोहनलाल मेघवाल, मुस्ताक खान, शिवकुमार शर्मा, सुनिता कपुरिया, अंजनी शर्मा, विनोद खटीक, योगेश ढाका, बाबू मंत्री, अशोक पंवार, रामचन्द्र सुण्डा, प्रित चावरिया, अनील तंवर, अनील तंवर, बजरंग बजाड, विक्रम भाट, सुरेश कल्ला, प्रमेन्द्र सिहाग, चन्द्रभान, अली हसन, चन्दनमल मेघवाल, रामचन्द्र गोदारा, गुलाम नब्बी, रेखाराम महडा, नरपत गोदारा, गणेश ढाका, हितेश जाखड, विजय बटेसर, अमित मारोठिया, मनफुल गोदारा, इस्माईल खां, लियाकत पार्षद, सुशील स्वामी, श्रवण बसेर, अरवीन्द बाघ, सद्दाम हुसैन, युनुस खान, अलताफ हुसैन, राजेश फौजी, सिकन्दर शोभासर, बाबुलाल, राजकुमार शर्मा, विजय कुमार, विकास मील, महावीर, शर्मिला भाकर, नवाब खं, मनसुखराम सरपंच, पवन भोजक, प्रिया प्रजापत, किरण फलवाडिया, तान्या पडीहार, रामेश्वर प्रसाद, रूपाराम कस्वां, पालाराम शर्मा सहित सैकडो कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजुद रहें। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्यारेलाल दानोदिया ने किया।

Related Articles