[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पारिवारिक न्यायालय में दो परामर्शदाताओं की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पारिवारिक न्यायालय में दो परामर्शदाताओं की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

पारिवारिक न्यायालय में दो परामर्शदाताओं की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

झुंझुनूं : पारिवारिक न्यायालय, झुंझुनूं में दो परामर्शदाताओं (काउंसलर) की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्ति राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर तथा पारिवारिक न्यायालय (राजस्थान) नियम, 1991 के प्रावधानों के अनुसार की जाएगी।

इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र रजिस्ट्रार जनरल, राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के नाम संबोधित कर न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय झुंझुनूं के माध्यम से जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई है और आवेदन कार्यालय समय में दोपहर 12:30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

अभ्यर्थी अधिक जानकारी व आवेदन पत्र जिला न्यायालय झुंझुनूं की वेबसाइट jhunjhunu.dcourts.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एक आवेदक केवल एक ही फैमिली कोर्ट के लिए आवेदन कर सकेगा।

Related Articles