[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत में सो रहे दो किसानों पर जानलेवा हमला:10 से 12 लोगों ने मारपीट कर हाथ-पैर तोड़े, रास्ते को लेकर था विवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

खेत में सो रहे दो किसानों पर जानलेवा हमला:10 से 12 लोगों ने मारपीट कर हाथ-पैर तोड़े, रास्ते को लेकर था विवाद

खेत में सो रहे दो किसानों पर जानलेवा हमला:10 से 12 लोगों ने मारपीट कर हाथ-पैर तोड़े, रास्ते को लेकर था विवाद

सादुलपुर : सादुलपुर के बेजवा गांव में खेत में सो रहे दो किसानों पर हमला हुआ। करीब एक दर्जन लोगों ने मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में दोनों किसानों के हाथ-पैर टूट गए, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रात 12 बजे किया हमला

पीड़ित राजेंद्र पूनिया ने बताया- वह और राजेश बीती रात गांव के पास राजेश के खेत में सो रहे थे। देर रात करीब 12 बजे के बाद दो-तीन गाड़ियों में सवार होकर जयवीर पुत्र दुलीचंद, बलवान पुत्र हीराराम, शर्मिला पुत्री मेघाराम (सभी बेजवा निवासी) और खारिया निवासी दुर्गाराम पुत्र पालदेव सहित लगभग एक दर्जन लोग वहां पहुंचे। उन्होंने दोनों पर हमला कर दिया।

हमलावरों की मारपीट से राजेश के दोनों पैर टूट गए। वहीं, राजेंद्र पूनिया के दोनों पैर और दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया। शोर-शराबा होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए।

खेत के रास्ते को लेकर था विवाद

पीड़ितों के अनुसार, आरोपियों के साथ पिछले करीब दो साल से खेत के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इस संबंध में पहले भी हमीरवास थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल किसानों के बयान दर्ज किए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77