[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रवां के पूर्व सरपंच ठाकुर सिंह का हार्टअटैक से निधन:जनप्रतिनिधियों ने जताया दुख, राजनीति और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रवां के पूर्व सरपंच ठाकुर सिंह का हार्टअटैक से निधन:जनप्रतिनिधियों ने जताया दुख, राजनीति और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे

रवां के पूर्व सरपंच ठाकुर सिंह का हार्टअटैक से निधन:जनप्रतिनिधियों ने जताया दुख, राजनीति और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के रवां गांव के पूर्व सरपंच ठाकुर सिंह का बुधवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया।

ठाकुर सिंह लंबे समय तक गांव की राजनीति और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। सरपंच के तौर पर उन्होंने गांव के विकास कार्यों को गति दी और जनसमस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्षेत्र में उनकी पहचान एक प्रमुख जननेता के रूप में थी।

उनके निधन पर खेतड़ी विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, प्रधान मनीषा गुर्जर, पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, पूर्व शिमला सरपंच रीना देवी, दुधवा सरपंच मुंशीराम गुर्जर, ठाठवाड़ी सरपंच डॉ. किशोरलाल यादव, समाजसेवी अनिल शर्मा दलोता, पत्रकार डॉ. रामानंद शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र शिमला, नेतराम गराटी, जिलाध्यक्ष अजय डीलर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया।

इन सभी ने ठाकुर सिंह को मिलनसार और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति बताया। उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक अनुभवी जनप्रतिनिधि का नुकसान बताया गया।

Related Articles