खेतड़ी में दो कारों में भिड़ंत, तीन घायल:एक युवक गंभीर घायल, झुंझुनूं रेफर किया गया
खेतड़ी में दो कारों में भिड़ंत, तीन घायल:एक युवक गंभीर घायल, झुंझुनूं रेफर किया गया
खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के कोलिहान नगर के पास देर रात दो गाड़ियों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, नवलगढ़ निवासी कृष्ण कुमार अपनी गाड़ी से खेतड़ी में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। जब वे कोलिहान नगर के पास पहुंचा, तो गाड़ी की दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ियों में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

घायलों में नवलगढ़ निवासी कृष्ण कुमार और आदित्य, तथा श्यामपुरा निवासी अनिल कुमार शामिल हैं। ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के पायलट महेश लगरी और ईएमटी सज्जन बजाड़ मौके पर पहुंचे और घायलों को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, कृष्ण कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया।
घटना की सूचना पर खेतड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2057900
