केशरदेव तुलस्यान का 85वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया
केशरदेव तुलस्यान का 85वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : वरिष्ठ समाजसेवी तथा माई झुंझुनूं डॉट कॉम और श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संस्थापक केशरदेव तुलस्यान का 85वां जन्मदिन सोमवार को चूणा का चौक, राणी सती रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस में उनके निवास स्नेह आंगन पर पारिवारिक सदस्यों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया।
जन्मदिन के अवसर पर केशरदेव तुलस्यान ने श्री गोपाल गौशाला में तुलादान के माध्यम से गौसेवा की। इस दौरान गौमाता को गुड़, तिल, अजवाइन और मेथी आदि से तैयार किए गए गौ लड्डू की सवामणी कर गौवंश को खिलाए गए। इसके बाद उन्होंने अपने निवास स्थित मंदिर में कुलदेवी श्री राणी सती दादीजी सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
दोपहर बाद करीब तीन बजे तुलस्यान ने परिवारजनों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने उन्हें साफा और दुपट्टा पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर स्नेहलता तुलस्यान, डॉ. डी.एन. तुलस्यान, नेहा तुलस्यान, सीए प्रशांत तुलस्यान, बेबी प्रिषा तुलस्यान, मधु गोयनका, कृष्णकुमार गोयनका और सीए सुरेश गुप्ता उपस्थित रहे।
वहीं जो परिजन झुंझुनूं नहीं पहुंच सके, उन्होंने फोन पर शुभकामनाएं दीं। इनमें पड़पौत्र विहान तुलस्यान, सुपौत्र वधू अभिलाषा तथा सुपौत्र योगेश तुलस्यान सहित अन्य परिजन शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2056330


