निराधनूं स्कूल में भामाशाह ने बच्चों की खुशी के लिए कराया कृष्णा भोग
निराधनूं स्कूल में भामाशाह ने बच्चों की खुशी के लिए कराया कृष्णा भोग
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
निराधनूं : राजकीय प्राथमिक विद्यालय अगुणा मोहल्ला में बच्चों की खुशी के उपलक्ष्य में समस्त विद्यार्थियों के लिए विशेष कृष्णा भोग का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों को खीर, जलेबी, साग-पूड़ी सहित विभिन्न स्वादिष्ट पकवान परोसे गए, जिसे बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ ग्रहण किया। यह आयोजन वार्ड नंबर 9 के भामाशाह रमेशचन्द्र दादरवाल की ओर से करवाया गया। इस अवसर पर दादरवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आपसी प्रेम, भाईचारा और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है, साथ ही बच्चों में विद्यालय के प्रति अपनापन भी बढ़ता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा, अध्यापिका राजो रेंगर, व्याख्याता सुरेन्द्र कुमार झाझड़िया, उपप्राचार्य निरंजन सिंह रेवाड़, मुकेश कुमार दादरवाल, रविन्द्र कुमार दादरवाल, मोनिका देवी, राजबाला देवी, संतोष देवी, पुनित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2056332


