[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज के लिए इस्लामपुर-माखर के ग्रामीणों का पोस्टकार्ड अभियान लगातार जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोडवेज के लिए इस्लामपुर-माखर के ग्रामीणों का पोस्टकार्ड अभियान लगातार जारी

ग्रामीण मुख्यमंत्री व जनप्रतिनिधियों को पोस्टकार्ड लिखकर कर रहे हैं प्रेषित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : माखर-इस्लामपुर कस्बे में रोडवेज बस चलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का पोस्टकार्ड अभियान लगातार जारी है। पोस्टकार्ड अभियान के तहत इस्लामपुर-माखर के ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, सांसद, विधायक व आगार प्रबंधक को रोडवेज बस चलाने की मांग को लेकर लगातार पोस्टकार्ड लिखकर प्रेषित किए जा रहे हैं। पोस्टकार्ड में ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में इस्लामपुर-माखर कस्बे की आबादी लगभग 25 हजार होने के बावजूद भी यहां रोडवेज बस की सुविधा उपलब्ध नहीं है जबकि आज से लगभग 30 वर्ष पहले कम यात्रीभार होने के बावजूद भी माखर-इस्लामपुर रूट पर रोडवेज बसों का संचालन होता था। विभाग की ओर से कम यात्रीभार का हवाला देकर रोडवेज को बंद कर दिया गया था।

ग्रामीणों का कहना है कि इस रूट पर लगभग 10 से 15 गांव और ढाणियां लगती है। रोडवेज बसों का संचालन होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने के साथ-साथ विभाग को भी अच्छा राजस्व मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, आगार प्रबंधक, सांसद व स्थानीय विधायक को पोस्टकार्ड प्रेषित कर कस्बे में जल्द से जल्द रोडवेज बसों का संचालन करने की मांग की जा रही है। वार्ड पंच दिनेश बरवड़ ने बताया कि रोडवेज के लिए लगभग 10 दिन पहले ग्रामीणों की ओर से पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया गया था। अभियान के तहत ग्रामीण प्रतिदिन 20 पोस्टकार्ड लिखकर जनप्रतिनिधियों सहित आगार प्रबंधक को प्रेषित कर रहे हैं।

ग्रामीणों की ओर से सोमवार को भी पोस्टकार्ड लिखकर प्रेषित किए गए। ग्रामीणों का कहना है कि पोस्टकार्ड अभियान के बाद भी अगर आगार प्रबंधक व जनप्रतिनिधियों ने कोई सुनवाई नहीं की तो ग्रामीणों को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। ग्रामीण धरने पर बैठकर रोडवेज बसों की मांग करेंगे। इस अवसर पर फैज मो. रंगरेज, दिनेश बरवड़, गजानंद कम्मा, कामिल चौहान, वार्ड पंच सुनीता, सरोज व कविता सहित कई युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77