भाजपा संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं में निहित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
चूरू पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के चूरू प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ के सैनिक कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे, जहां पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, विधायक हरलाल सहारण और जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में चंग और ढप की धुन पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री को चूरू के प्रसिद्ध चंदन कलाकारों द्वारा निर्मित चंदन की कलाकृति भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
अपने स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन बन चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चूरू भाग्यशाली है जहां भाजपा के कदावर नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ का मार्गदर्शन, विधायक हरलाल सहारण जैसा जनप्रतिनिधि और बसंत शर्मा जैसा कुशल संगठनकर्ता मौजूद है। इनके नेतृत्व में भाजपा जिले में एक मजबूत शक्ति के रूप में जानी जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डबल इंजन सरकार की जनहितकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मुख्यमंत्री बनने के बाद यह चूरू का चौथा दौरा है और चूरू के प्रति उनका विशेष स्नेह है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चूरू को कृषि महाविद्यालय, एलिवेटेड रोड और सैटेलाइट अस्पताल जैसी कई महत्वपूर्ण सौगातें दी हैं, जिसके लिए चूरू की जनता उनका आभार व्यक्त करती है।
विधायक हरलाल सहारण ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने चूरू के विकास के लिए हर मांग को स्वीकार कर जिले का मान-सम्मान बढ़ाया है।
जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अल्प समय में ही यह साबित कर दिया है कि विकास किसे कहते हैं और सरकार ने अपने अधिकांश वादों को धरातल पर उतारने का कार्य किया है।
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. वासुदेव चावला, लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझड़िया, जिला महामंत्री चन्द्राराम गुरी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा, पूर्व प्रधान विक्रम कोटवाद, प्रधान दीपचन्द राहड़, विधानसभा संयोजक पदम सिंह राठौड़ और निकिता गुर्जर ने भी मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
चूरू विधानसभा के मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, धर्मेन्द्र राकसिया, विजय कस्वां, निर्मल सैन, दौलतराम प्रजापत, सुप्यार सिंह और रामचन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री को 31 किलो फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा और जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2056293


