जसरापुर में दो साल से पेयजल लाइन में लीकेज:अधिकारी बोले – जल जीवन मिशन के तहत डाली थी लाइन, जल्द सुधारी जाएगी
जसरापुर में दो साल से पेयजल लाइन में लीकेज:अधिकारी बोले - जल जीवन मिशन के तहत डाली थी लाइन, जल्द सुधारी जाएगी
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर-लोयल मुख्य सड़क पर स्थित सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास पेयजल सप्लाई लाइन में पिछले करीब दो वर्षों से लीकेज हो रही है। इस लीकेज के कारण गांव में पेयजल आपूर्ति के दौरान हजारों गैलन पानी व्यर्थ बह जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि जब भी जलदाय विभाग गांव में पानी की सप्लाई करता है, तो सड़क के नीचे से बड़ी मात्रा में पानी निकलकर बर्बाद हो जाता है। ग्रामीणों ने इस लीकेज की जानकारी कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को दी है, लेकिन अब तक इसे ठीक करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ग्रामीणों ने आरोप कि यदि समय रहते इस लीकेज को ठीक नहीं किया गया, तो भविष्य में सड़क को भी नुकसान हो सकता है। इस संबंध में जलदाय विभाग खेतड़ी के सहायक अभियंता दौलत राम ने बताया कि यह पाइपलाइन जल जीवन मिशन के तहत डाली गई है, इसलिए इसे ठीक करने की जिम्मेदारी उन्हीं की है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से जल्द से जल्द इस लीकेज को ठीक कराने की मांग की है, ताकि पेयजल की बर्बादी को रोका जा सके। ग्राम पंचायत जसरापुर की प्रशासक मंजु देवी गुर्जर ने बताया कि इस लीकेज को ठीक कराने के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है और अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2056293


