[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरी लकड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी जब्त:हमीरवास पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

हरी लकड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी जब्त:हमीरवास पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली थी

हरी लकड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी जब्त:हमीरवास पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली थी

सादुलपुर : सादुलपुर, हमीरवास थाना पुलिस ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार शाम को पुलिस ने हरी लकड़ियों से भरी एक पिकअप गाड़ी जब्त की। यह कार्रवाई थाना प्रभारी विनोद नैन के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम गश्त और नाकाबंदी कर रही थी, तभी एक संदिग्ध पिकअप को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें अवैध रूप से काटी गई हरी लकड़ियां मिलीं। पुलिस ने तुरंत पिकअप वाहन को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध लकड़ी कटाई और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमीरवास थाना पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। पुलिस क्षेत्र में अवैध तस्करी और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त और नाकाबंदी कर रही है।

Related Articles