[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाल विवाह एक सामाजिक अपराध है, सीकर जल्द होगा बाल विवाह मुक्त : सांसद अमराराम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बाल विवाह एक सामाजिक अपराध है, सीकर जल्द होगा बाल विवाह मुक्त : सांसद अमराराम

बाल विवाह एक सामाजिक अपराध है, सीकर जल्द होगा बाल विवाह मुक्त : सांसद अमराराम

सीकर : बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे 100 दिवसीय विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जनजागरूकता रथ यात्रा व हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। यह पहल जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता विभाग, गायत्री सेवा संस्थान एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई है।

रथ यात्रा को सीकर सांसद अमराराम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल विवाह समाज की एक गंभीर कुप्रथा है, और यह कानूनन अपराध भी है। इसमें शामिल होने वाले सभी व्यक्तियों के लिए दंड का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को इस कुरीति के खिलाफ आगे आकर इसे समाप्त करने का संकल्प लेना होगा।

इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष विजू कृष्णन, पूर्व विधायक एवं किसान महासभा राजस्थान के अध्यक्ष कॉमरेड पेमाराम, नौजवान सभा के राज्य मंत्री किशोर मंडोता तथा अखिल भारतीय किसान सभा नागौर के अध्यक्ष भागीरथ, जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस एवं गायत्री सेवा संस्थान की ओर से जिला समन्वयक नरेश कुमार सैनी, अभिषेक बगड़िया, जितेंद्र नाथवतपुरा एवं मीना कुमारी उपस्थित रहे l

अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष विजू कृष्णन ने अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर करते हुए कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुरीति है, जिससे नाबालिग बच्चों की शिक्षा बाधित होती है और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

पूर्व विधायक एवं किसान महासभा राजस्थान के अध्यक्ष कॉमरेड पेमाराम ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और धार्मिक गुरुओं को भी इस विषय पर जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, तभी समाज से बाल विवाह जैसी कुरीति को समाप्त किया जा सकेगा।

बाल अधिकारिता विभाग की सहायक उपनिदेशक डॉ. गार्गी शर्मा ने बताया कि यह रथ यात्रा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर बाल विवाह रोकथाम का संदेश देगी। अभियान के दौरान लोगों को बाल विवाह प्रतिषेध कानून के प्रावधानों और इसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

अभियान के अंतर्गत आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं भी बाल विवाह होने की सूचना मिले, तो तुरंत संस्थान हेल्पलाइन 8239999288, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या पुलिस हेल्पलाइन 112 पर जानकारी दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इस रथ यात्रा के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता फैलाकर सीकर को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Related Articles