[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी सौरभ राय राठौड़ का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी सौरभ राय राठौड़ का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन

सिविल सेवा समाज सेवा का सशक्त माध्यम : कुलगुरु

बीकानेर : संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के घोषित अंतिम परिणाम में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के पूर्व विद्यार्थी सौरभ राय राठौड़ का भारतीय प्रशासनिक सेवा में 871वीं रैंक के साथ चयन हुआ है।

बीटीयू के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि वर्तमान में सौरभ राय भारतीय वन सेवा के अधिकारी हैं और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे हैं। सौरभ मूल रूप से पाली जिला के शिवतलाव गांव के निवासी हैं। उनके पिता लखमन राय राठौड़ उदयपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वर्ष 2023 में भी सौरभ राय का चयन भारतीय वन सेवा में हुआ था।

बीटेक स्नातक सौरभ अध्ययन काल से ही मेधावी और प्रतिभावान विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के बल पर सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने सौरभ राय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिविल सेवा केवल करियर विकल्प नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे युवाओं में व्यापक दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।

यूसीईटी के प्राचार्य डॉ. परबंत सिंह संधू ने कहा कि सौरभ की सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

अपनी सफलता का श्रेय सौरभ राय ने अपने माता-पिता, गुरुजनों और विश्वविद्यालय के अनुकूल शैक्षणिक वातावरण को दिया। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसके प्रति समर्पण के साथ लगातार प्रयास किया जाए तो कोई भी उपलब्धि असंभव नहीं होती।

Related Articles