7 मार्च को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत निकाली जाएगी जागरूकता रैली
7 मार्च को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत निकाली जाएगी जागरूकता रैली
झुंझुनूं : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में 27 नवम्बर से 8 मार्च तक 100 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 7 मार्च को जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।
बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविंद ओला ने बताया कि रैली प्रातः 9 बजे शहीद कर्नल जे.पी. जानू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झुंझुनूं से प्रारम्भ होकर कलक्ट्रेट कार्यालय तक निकाली जाएगी।
रैली को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं स्वयंसेवी संगठन भाग लेकर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूकता का संदेश देंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2053426


