[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामकृष्ण मिशन खेतड़ी में 30 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित, प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार की राह हुई आसान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामकृष्ण मिशन खेतड़ी में 30 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित, प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार की राह हुई आसान

रामकृष्ण मिशन खेतड़ी में 30 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित, प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार की राह हुई आसान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी :  रामकृष्ण मिशन खेतड़ी द्वारा संचालित शारदा महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की 30 महिलाओं को गुरुवार को सिलाई मशीन वितरित की गई। कार्यक्रम में केसीसी महिला समाज अध्यक्ष रेनू गुप्ता मुख्य अतिथि रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने की। इस अवसर पर रेनू गवयी, ममता राजपुरोहित और मानकी गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने कहा कि रामकृष्ण मिशन द्वारा संचालित शारदा महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और गरीब महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य के तहत रामकृष्ण मिशन द्वारा खेतड़ी क्षेत्र में वर्तमान में छह सिलाई प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के योग्य बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि संचेती फाउंडेशन के आर्थिक सहयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 30 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं, जिससे वे अपने घर पर ही स्वरोजगार शुरू कर सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकें। कार्यक्रम में अतिथियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं।इस अवसर पर जीडी गुप्ता, चेतन जैन, श्यामलाल चोपड़ा, एस दे, अरविंद मिश्रा, स्वामी योगयुक्तानंद महाराज, सुभागानंद महाराज, प्रशांतानंद महाराज, कृष्ण कुमार, मोहनलाल, यश, गोपीराम, नीरज प्रवीण, विरेन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles