[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा नेता बबलू चौधरी के होली स्नेह मिलन में उम्दा जनसैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा नेता बबलू चौधरी के होली स्नेह मिलन में उम्दा जनसैलाब

भाजपा नेता बबलू चौधरी के होली स्नेह मिलन में उम्दा जनसैलाब

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भाजपा नेता निषित कुमार उर्फ बबलू चौधरी के केहरपुरा कलां स्थित नंदनवन फार्म हाउस पर होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें लोकगायिका सीमा मिश्रा ने प्रस्तुति दी। बबलू चौधरी ने इस भव्य कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नंदनवन फार्म हाउस के दरवाजे सदैव जनता के लिए खुले हैं, यहां से कोई निराश नहीं लौटेगा। मैं हरसंभव कोशिश करते हुए प्रत्येक वाजिब कार्य करवाने की कोशिश करूंगा।

बबलू चौधरी ने कहा कि राजनीति में पद का नहीं बल्कि जनसमर्थन का महत्व है। पद आते-जाते रहते हैं, हार-जीत चलती रहती है, लेकिन लोगों के विश्वास को कायम रखना बेहद जरूरी है, उनके भरोसे पर खरा उतरना आवश्यक है।

कार्यक्रम में बड़ी तादाद में जनप्रतिनिधि शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिणी कुलहरि, पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश गजराज, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बहादुरमल स्वामी, सुल्ताना नगर पालिका अध्यक्ष घीसाराम चांवरिया, बुडाना धाम के पूनमनाथ महाराज, कई गांवों के सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड पार्षदों समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में महिलाओं की भी काफी संख्या रही।

Related Articles