होली स्नेह मिलन एवं नागरिक अभिनंदन समारोह
होली स्नेह मिलन एवं नागरिक अभिनंदन समारोह
जनमानस शेखावाटी संवाददाता: मोहम्मद अली पठान
तारानगर : तारानगर आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह एव होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आत्मीय मुलाकात की और सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर एवं साफ़ा बांध कर गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए सम्मान किया।

कार्यक्रम में मंचस्थ जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, चूरू लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी एवं पद्म भूषण से सम्मानित पैरालंपिक खिलाड़ी देवेन्द्र झाझडिया, भाजपा नेता राकेश जांगिड़, महावीर पूनियां, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालाण, मडल अध्यक्ष अनूप खंडेलवाल एडवोकेट रहे।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, जो उन्हें निरंतर समाजसेवा के पथ पर समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051180


