[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर ब्लॉक स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर ब्लॉक स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर ब्लॉक स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित

सीकर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर प्रभावी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तरीय उपनिदेशक राजेन्द्र चौधरी के दिशा-निर्देशन में पर्यवेक्षक सुनीता चौधरी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

कार्यशाला में महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता, पोषण, सुरक्षा एवं विभिन्न विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित ग्रामसाथिनों, महिला क्लब सदस्यों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं एवं बालिकाओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों-नागवा, ताजसर, खेजड़ोलियान एवं शाहपुरा-में नारी चौपाल का आयोजन करते हुए ‘सजग लाडों अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

नारी चौपाल के माध्यम से बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने, बाल विवाह निषेध, महिला अधिकारों की जानकारी एवं आत्मनिर्भरता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम में यह भी निर्देशित किया गया कि महिला क्लबों एवं ग्रामसाथिनों की सक्रिय भागीदारी से विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव हो रहा है।

ग्रामीण स्तर पर निरंतर संवाद, जागरूकता एवं सहभागिता से महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तीकरण को नई दिशा मिल रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम निकट भविष्य में देखने को मिलेंगे। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे समाज में बेटियों के सम्मान, शिक्षा एवं सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Related Articles