NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष जाखड़ के पदग्रहण समारोह में पहुंचे युवा:रिजवान खान के नेतृत्व में झुंझुनूं से गाड़ियों के काफिले के साथ हुए रवाना
NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष जाखड़ के पदग्रहण समारोह में पहुंचे युवा:रिजवान खान के नेतृत्व में झुंझुनूं से गाड़ियों के काफिले के साथ हुए रवाना
झुंझुनूं : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के पदग्रहण समारोह में राजस्थान के युवाओं का भारी उत्साह देखने को मिला। झुंझुनूं जिले से बड़ी संख्या में छात्र दिल्ली पहुंचे। झुंझुनूं के छात्र नेता और कार्यकारी अध्यक्ष रिजवान खान के नेतृत्व में युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर संगठन के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का प्रदर्शन किया।
सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ शक्ति प्रदर्शन
झुंझुनूं से दिल्ली का सफर किसी शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं था। रिजवान खान के नेतृत्व में युवाओं का सैकड़ों गाड़ियों का लंबा काफिला जब झुंझुनूं से रवाना हुआ, तो जगह-जगह छात्र एकता के नारे गूंजते रहे। दिल्ली पहुंचने पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लिया
पदग्रहण समारोह के दौरान रिजवान खान और झुंझुनूं के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट से शिष्टाचार भेंट की। रिजवान खान ने पायलट का अभिनंदन किया और संगठन की मजबूती के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से भी युवाओं ने मुलाकात की।
रिजवान ने कहा कि सचिन पायलट हमारे प्रेरणास्त्रोत हैं। उनके मार्गदर्शन और विनोद जाखड़ के नेतृत्व में एनएसयूआई नई ऊंचाइयों को छुएगी। झुंझुनूं का एक-एक कार्यकर्ता छात्र हितों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
समारोह में शामिल हुए युवाओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे जमीनी स्तर पर जाकर एनएसयूआई की विचारधारा को फैलाएंगे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। विनोद जाखड़ ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं का यह प्यार ही उनकी असली ताकत है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047394


