नोरंग राम दयानंद ढूकिया शिक्षण संस्थान में स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन
नोरंग राम दयानंद ढूकिया शिक्षण संस्थान में स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : नोरंग राम दयानंद ढूकिया शिक्षण संस्थान में आयोजित स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन समारोह मुख्य अतिथि डॉ. पवन पूनिया, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग झुंझुनूं तथा कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. जीतेन्द्र स्वामी, उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग झुंझुनूं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना व दीप प्रज्वलन से हुआ।
समापन अवसर पर हाउस कैप्टन एवं प्राचार्य विवेक त्रिपाठी ने सचिव डॉ. संदीप ढूकिया को स्पोर्ट्स मीट फ्लैग सौंपा तथा अतिथियों द्वारा मशाल बुझाकर औपचारिक समापन किया गया। विद्यार्थियों ने राजस्थानी, हरियाणवी, पंजाबी, बॉलीवुड व रेट्रो थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस दौरान 100 प्रतिशत उपस्थिति अवार्ड रेजिन रॉय व प्रिया को तथा एक्सीलेंस अवार्ड स्नेहा, शैलजा जांगिड, निशा व अनामिका शर्मा को प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि डॉ. पवन पूनिया ने कहा कि खेल अनुशासन व सकारात्मक सोच का विकास करते हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. जीतेन्द्र स्वामी ने विद्यार्थियों को नियमित खेल गतिविधियों में भाग लेने की प्रेरणा दी। संस्थान निदेशक दयानंद सिंह, सचिव डॉ. संदीप ढूकिया व अध्यक्ष डॉ. सुनीता ढूकिया ने खेलों को सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया।
समारोह में कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो, टेबल टेनिस, कैरम व शतरंज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। मंच संचालन सुधीर कुमार ने किया।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान परिवार द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन सुधीर कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्यारे लाल दूकिया, लालचंद ढूकिया, रणजीत ढूकिया, पीयूष ढूकिया, मनव्य मांझु, रामप्रसाद कड़वासरा, विनोद ढूकिया, इंद्रा ढूकिया, सरिता ढूकिया, ज्योति ढूकिया, महिमा ढूकिया, तरुणा ढूकिया, तरुणा, एवं स्टाफ गण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047347


