सिंघाना में महिला कांग्रेस ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका:प्रधानमंत्री पर अमेरिका के दबाव में काम करने का आरोप
सिंघाना में महिला कांग्रेस ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका:प्रधानमंत्री पर अमेरिका के दबाव में काम करने का आरोप
सिंघाना : सिंघाना कस्बे के बाइपास सर्किल पर शनिवार को कांग्रेस महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव के नेतृत्व में महिलाएं शहर के विभिन्न मार्गों से रैली के रूप में सिंघाना सर्किल बस स्टैंड पहुंचीं। यहां उन्होंने मंत्री के खिलाफ नारे लगाते हुए पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एप्सटीन फाइल में नाम आने के बावजूद मंत्री द्वारा इस्तीफा नहीं देना जनभावनाओं के खिलाफ है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री पर अमेरिका के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जनहित में कोई कार्य नहीं कर रही है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी एजेंसियों का उपयोग देश के व्यापारियों के खिलाफ किया जाता है। जब भी कोई भाजपा के खिलाफ आवाज उठाने का प्रयास करता है, तो सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर उसकी आवाज दबाने की कोशिश की जाती है। भाजपा देश में आपसी भाईचारे की भावना को खराब करने की राजनीति कर रही है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047408


