[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केजरीवाल बोले- मोदी, शाह ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा:अदालत के फैसले के बाद दिल से बड़ा बोझ उतरा; जनता जानती है कि हम ईमानदार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नई दिल्लीराज्य

केजरीवाल बोले- मोदी, शाह ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा:अदालत के फैसले के बाद दिल से बड़ा बोझ उतरा; जनता जानती है कि हम ईमानदार

केजरीवाल बोले- मोदी, शाह ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा:अदालत के फैसले के बाद दिल से बड़ा बोझ उतरा; जनता जानती है कि हम ईमानदार

नई दिल्ली : दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े CBI केस में बरी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पूर्व CM ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा। वे AAP को हरा नहीं पाए तो खत्म करने जुट गए।

केजरीवाल ने कहा- आज मेरे दिल से बड़ा बोझ उतर गया है। मोदी-शाह ने हमारे खिलाफ इतने केस बनाए। हमारे पीछे ED, CBI, पुलिस छोड़ी। एक समय AAP के टॉप 5 नेता जेलमें थे, लेकिन आप कुछ नहीं बिगाड़ सके। अब तो केवल कत्ल कराकर ही केजरीवाल को कंट्रोल कर सकते हैं।

पूर्व CM ने कहा- भाजपा ने पिछले 4 साल ‘शराब घोटाला’ शब्द का खूब इस्तेमाल किया। आज के समय में जब सारी संस्थाओं, अथॉरिटीज को धमकाया का जा रहा है तब कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला दिया है। इतना बड़ा न्याय करने के लिए जज साहब ने वाकई बहुत हिम्मत दिखाई है। ज्यूडिशियरी और जज का बहुत धन्यवाद।

केजरीवाल-सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपी बरी

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े CBI केस में शुक्रवार सुबह केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने CBI को भी कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी की चार्जशीट में कई ऐसी खामियां हैं जिनका किसी गवाह या बयान से कोई लेना-देना नहीं है। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने कहा कि केजरीवाल को बिना किसी ठोस सबूत के फंसाया गया है।

कोर्ट ने सिसोदिया और अन्य आरोपियों को आरोपमुक्त करते हुए कहा कि CBI आरोप साबित करने में विफल रही है। हजारों पन्नों की चार्जशीट में ऐसी चीजें हैं जो किसी भी गवाह के बयान का समर्थन नहीं करती। जज ने कहा कि चार्जशीट में भ्रामक बयान हैं।

फैसला आने के बाद केजरीवाल कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए रोने लगे। मनीष सिसोदिया ने उन्हें ढाढस बंधाया।
फैसला आने के बाद केजरीवाल कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए रोने लगे। मनीष सिसोदिया ने उन्हें ढाढस बंधाया।

केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस और कोर्ट का फैसला पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

केजरीवाल बोले- ट्रम्प के सामने मोदी जी भीगी बिल्ली बन गए हैं

केजरीवाल ने कहा- आज देश का व्यापारी, उद्योगपति, किसान, युवा दुखी है। ट्रम्प रोज मोदी जी को गाली देते हैं। PM मोदी उनसे कुछ नहीं कह सकते हैं। मोदी जी भीगी बिल्ली बन गए हैं।

केजरीवाल ने कहा- जब कोई सबूत नहीं है तो ऊपर की कोर्ट में भी CBI कहां से सबूत लगागी। कोर्ट ने हमें डिस्चार्ज किया, क्योंकि कोई केस बनता ही नहीं है। ED का मामला भी खत्म हो गया है। हम अगले हफ्ते एप्लीकेशन डालेंगे।

केजरीवाल ने कांग्रेस की भी आलोचना की। उन्होंने कहा- कांग्रेसियों को शर्म नहीं आती, उनका कोई भी जेल में नहीं गया।

केजरीवाल बोले- चुनाव कराओ, BJP को 10 से ज्यादा सीटें नहीं आएंगी

केजरीवाल ने कहा- AAP सरकार ने दिल्ली में 500 स्कूल बनाए, 200 सड़के बनाईं। आप (भाजपा) 5000 स्कूल बनाओ, 2 हजार सड़कें बनाओ। इसके बाद AAP को कोई नहीं पूछेगा। यमुना का बुरा हाल है, स्कूलों की हालत खराब हैं, सड़के खराब हैं, मोहल्ला क्लिनिक खराब हैं।

पूर्व CM ने कहा- इस षडयंत्र के कारण मेरे परिवार को बहुत परेशानी हुई। मेरी मां अस्पताल गईं, वो बहुत रोईं। सिसोदिया की पत्नी को गंभीर बीमारी है। मोदी और शाह के षड़यंत्र के कारण दिल्ली के 3 करोड़ लोग खामियाजा भुगत रहे हैं। मेरा चैलेंज है। दिल्ली में आज चुनाव करा दो अगर 10 से ज्यादा तुम्हारी सीटें आ जाएं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।

केजरीवाल बोले- मैंने जिंदगी में सिर्फ इज्जत और ईमानदारी कमाई

केजरीवाल ने कहा- मैंने जिंदगी में इज्जत और ईमानदारी कमाई है। एक पैसा नहीं कमाया, ये लोग उसी पर चोट करना चाहते थे। इसलिए षड्यंत्र रचा। कोर्ट में आज साफ हुआ केजरीवाल, सिसोदिया, संजय सिंह और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदारी हैं।

पूर्व CM ने कहा- कई लोग कहते हैं कि जेल से आने के बाद केजरीवाल क्यों चुप हो गया। नेताओं को फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनकी चमड़ी मोटी है। लेकिन मैं कोई नेता नहीं हूं। मुझे फर्क पड़ता है। मेरे परिवार पर पत्थर उछाले गए, मुझे फर्क पड़ता है।

केजरीवाल ने कहा- आज मेरे दिल से बड़ा बोझ उतर गया है। एक समय AAP के टॉप 5 नेता जेलमें थे, लेकिन कुछ नहीं बिगाड़ सके। अब तो केवल कत्ल कराकर ही केजरीवाल को कंट्रोल कर सकते हैं। बिना कत्ल कराए ये लोग केजरीवाल को संभाल नहीं सकते हैं।

केजरीवाल बोले- नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने षड्यंत्र रचा

केजरीवाल ने कहा- आप जान रहे हैं कि बीते 4 साल से ED, CBI और अन्य संस्थाओं की मदद से हमारे ऊपर शराब घोटाला का केस चला। आज कोर्ट को फैसला लेना था कि मुकदमा चलाया जाए कि नहीं। क्या पर्याप्त सबूत हैं। कोर्ट ने लगभग 600 पेज के आदेश में कहा कि इतना भी सबूत, बयान नहीं है कि इस केस में मुकदमा चलाया जा सके। अगर केस चलता तो सबूत रखे जाते लेकिन कोर्ट ने कहा कि इतना फर्जी, बेकार केस है कि इसमें एक भी सबूत और गवाह नहीं है। ये पूरा षड्यंत्र किसने रचा आपको पता है। ये नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने रचा।

Related Articles