राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू में विकसित भारत युवा संसद-2026 का आयोजन
‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक’ विषय पर युवाओं ने रखे विचार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर ‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक’ विषय पर तीन-तीन मिनट के प्रभावी भाषण प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. मंजु शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल उपस्थित रहे। आयोजन सचिव के रूप में माई भारत केन्द्र, चूरू की जिला समन्वयक मधु यादव ने कार्यक्रम का संचालनात्मक दायित्व निभाया। मंचासीन अतिथियों में प्रो. एस.डी. सोनी (कैरियर पॉइंट विश्वविद्यालय, हमीरपुर) एवं डॉ. महेन्द्र कुमार खारड़िया (जिला एनएसएस समन्वयक) शामिल रहे।
युवाओं को राजनीतिक व सामाजिक सहभागिता का मंच
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. डॉ. मंजु शर्मा ने कहा कि विकसित भारत युवा संसद-2026 भारत सरकार का युवाओं को समर्पित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य युवाओं को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि महेन्द्र न्यौल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विश्व का सबसे मजबूत और सफल लोकतंत्र है, जिसने विभिन्न वैश्विक चुनौतियों के बावजूद अपने राजनीतिक एवं सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखा है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

लोकतंत्र की मजबूती पर हुई सारगर्भित चर्चा
मधु यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए आयोजन को सफल बनाने पर महाविद्यालय प्रशासन को बधाई दी। प्रो. एस.डी. सोनी ने भारतीय लोकतंत्र की विशेषताओं पर चर्चा करते हुए युवाओं को समसामयिक राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक चुनौतियों पर जागरूक रहने की प्रेरणा दी।
निर्णायक मंडल में प्रो. डॉ. एस.डी. सोनी, सेवानिवृत्त शिक्षक राजेन्द्र मुसाफिर, जिला मंत्री भाजपा महिला मोर्चा सरिता जोशी, आकाशवाणी चूरू के कमलेश मीणा एवं योगाचार्य डॉ. मनोज कुमार शामिल रहे।
ये रहे विजेता
प्रतियोगिता में कृतिका दाधीच (पुत्री राकेश दाधीच) ने प्रथम, कुलदीप गुर्जर (पुत्र धर्माराम) ने द्वितीय, मेघना पारीक (पुत्री संदीप कुमार पांडिया) ने तृतीय, दीपांशी यादव (पुत्री विक्रम सिंह यादव) ने चतुर्थ तथा कुलदीप सिंह (पुत्र राजवीर सिंह) ने पंचम स्थान प्राप्त किया।
पांचों विजेता युवा राजस्थान विधानसभा, जयपुर में माननीय विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद-2026 में भाग लेंगे। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सह आचार्य डॉ. सुमेर सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. डॉ. अरविन्द शर्मा ने प्रस्तुत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045319

