सरदारशहर में 27 फरवरी को किसान महापंचायत: बीमा क्लेम, बिजली व 765 केवी टावर मुआवजे पर गरजेगी आवाज
सरदारशहर में 27 फरवरी को किसान महापंचायत: बीमा क्लेम, बिजली व 765 केवी टावर मुआवजे पर गरजेगी आवाज
सरदारशहर : अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में 27 फरवरी 2026 को सरदारशहर में विशाल रैली और किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। रैली सुबह 11 बजे ताल मैदान से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक पहुंचेगी, जहां यह किसान महापंचायत का रूप लेगी। किसान सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि इस महापंचायत में अमराराम और भादरा के पूर्व विधायक बलवान पुनिया किसानों को संबोधित करेंगे।
बीमा क्लेम की लड़ाई रहेगी प्रमुख मुद्दा
कॉमरेड रामकृष्ण छींपा ने बताया कि खरीफ 2021 के फसल बीमा क्लेम को क्रॉप कटिंग के आधार पर दिलाने के लिए किसान सभा ने लंबा संघर्ष किया है और आगे भी मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि खरीफ 2022 और 2023 के बीमा क्लेम की करोड़ों रुपये की राशि बीमा कंपनियां रोकना चाहती हैं, जिसे किसान सभा किसानों को दिलाकर रहेगी।
बिजली संकट और 765 केवी लाइन का मुआवजा
किसानों ने कृषि कुओं पर वोल्टेज की कमी से मोटर नहीं चल पाने की समस्या उठाई है। दलूसर 132 केवी जीएसएस को तत्काल शुरू करने, जमा डिमांड कनेक्शन जारी करने और सिंगल फेस ढाणियों में कनेक्शन देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी। इसके अलावा किसानों के खेतों से गुजर रही 765 केवी बिजली लाइन के टावरों का पारदर्शी और उचित मुआवजा देने की मांग भी रैली का बड़ा मुद्दा रहेगी।
अन्य मांगें
नरेगा कार्य पुनः शुरू करने, मुख्य मेघा हाईवे पर डिवाइडर व रेलिंग लगाने सहित कई जनहित मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। किसान सभा के कार्यकर्ता गांव-गांव जनसंपर्क कर महापंचायत को सफल बनाने में जुटे हैं। तहसील अध्यक्ष भगवानराम जाखड़, मंत्री काशीराम सारण, सावरमल मेघवाल, रामकरण भांभू, हाकम सिंह, फुसाराम पोटलिया, संदीप भारतीय और भेरूलाल मुंड सहित अनेक कार्यकर्ता तैयारियों में लगे हुए हैं। किसान नेताओं का कहना है कि यदि मांगों पर शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043495


